कानपुर: कानपुर देहात जिले के शाहजहांपुर निनायन गांव में एक भूखंड पर वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद दो भाइयों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में शनिवार को एक निरीक्षक, दो उप निरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार मामले में पांच और लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिन्हें मिलाकर अबतक मामले में आठ लोग पकड़े गए हैं.
