कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में प्‍लेन क्रैश, पेड़ों से टकराकर गिरा जमीन पर, 2 भारतीय पायलटों की भी मौत

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में शनिवार को एक प्‍लेन क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत की भी खबरें हैं। जिन पायलटों की मौत हुई है उनके नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों ही मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जो प्‍लेन क्रैश हुआ है वह एक दो इंजन वाला हल्का विमान था। इसे पाइपर पीए-34 सेनेका के तौर पर जाना जाता है।

Related Articles

Latest News