Sunday, February 15, 2026

कच्चे तेल में बढ़ोतरी के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, चेक करें अपडेट 


Petrol Diesel Rates Update: इंटरनेशनल मार्केट में पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिस कारण क्रूड ऑयल की कीमत तेजी से बढ़ी है. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 0.25 फीसदी के उछाल के साथ 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) का प्राइस 85.32 डॉलर प्रति बैरल पर 0.44 फीसदी की बढ़ोतरी पर था. इस बीच, तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.

तेल कंपनियों के दिए गए अपडेट के मुताबिक, कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले हैं. कई शहरों में ईंधन के दाम बढ़े हैं तो कई शहरों में दाम घटे हैं. वहीं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. 

किन किन शहरों में बदले फ्यूल रेट्स 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं ​हुआ है. यहां पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के के दाम बदले नहीं हैं. पटना में पेट्रोल के दाम 18 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है. जयपुर में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता हो चुका है और 108.16 रुपये पर बिक रहा है. वहीं डीजल के दाम 29 पैसे सस्ता होकर 93.43 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है. 

महानगरों में नहीं बदले फ्यूल रेट्स 

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24  रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये,  डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेक करें अपने शहरों के रेट्स 

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन का पेट्रोल-डीजल रेट्स चेक करने के लिए लोगों को एसएमएस की सुविधा देती है. इंडियन ऑयल के कस्टमर को पेट्रोल -डीजल का दाम जानने के लिए चेक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा. एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Amul Milk Price: क्या फिर दाम बढ़ाने वाला है अमूल? जानिए GCMMF के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या जवाब दिया



Source link

Related Articles

Latest News