कच्चे तेल के दाम में कमी के बीच इन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें अपडेट


Petrol Diesel Rates: देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के रेट्स जारी किए जाते हैं. गुरुवार यानी 25 मई को भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए हैं. कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया है. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही है. 

डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 74.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 0.19 फीसदी की गिरावट देखी गई है. इसके अलावा, ब्रेंड क्रूड ऑयल 0.03 फीसदी गिरकर 78.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. आइए जानते हैं कहां पेट्रोल सस्ता हुआ है और कहां महंगा. 

इन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल 

25 मई को एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल सिर्फ 1 पैसा सस्ता हुआ है, जो 96.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां कीमत क्रमश: 96.77 रुपये और 89.65 रुपये प्रति लीटर है. 

बिहार के पटना में ईंधन की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर पर है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये और डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 93.89 रुपये प्रति लीटर पर है. 

यहां नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम 

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. काफी समय से इसमें कोई बदलाव नहीं ​हुआ है. नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर पर कारोबार कर रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर पर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर बिक रहा है. 

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम 

एसएमएस के जरिए आप पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते है. HPCL के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजें. इंडियन ऑयल के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. वहीं  बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा. 

ये भी पढ़ें 

Tax On Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग में 100 रुपये तक रकम जीतने पर नहीं कटेगा टीडीएस, जानें क्या है नया टैक्स रूल



Source link

Related Articles

Latest News