ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, गिल की जगह ईशान करेंगे ओपनिंग


चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बीमार होने के कारण बाहर हुए शुभमन गिल की जगह ईशान किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।

जैसा कि उम्मीद थी, ठीक वैसा ही हुआ है। भारत ने चेपॉक की पिच पर तीन स्पिनर के साथ उतरने का फैसला किया। वहीं, शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका मिला है।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां अच्छी नजर आ रही हैं और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद टर्न करेगी आपको यह समझने की जरूरत है कि किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है और उसके अनुसार रणनीति बनानी होगी।”

विश्व कप मुकाबलों में भारत के खिलाफ आमने-सामने के रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया 8-4 से आगे है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले महीने तीन मैचों की श्रृंखला खेली थी, जहां मेजबान टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की।

प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

–आईएएनएस

एएमजे


Related Articles

Latest News