एशेज 2023: डकेट के 98 रनों ने इंग्लैंड 278/4 पर पहुंचा


लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन 98 रनों की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को खेल समाप्ति पर 61 ओवरों में 278/4 पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 138 रन पीछे है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 416 रन पर आल आउट हो गयी, जिसमें प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 110 रन बनाए, जो उनका 32वां टेस्ट शतक था। तेज गेंदबाज जोश टोंग्यू और ओली रॉबिन्सन ने तीन-तीन विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी पांच विकेट 65 रन पर गंवा दिए।

जवाब में, इंग्लैंड की डकेट और जैक क्रॉली की सलामी जोड़ी ने 91 रनों की साझेदारी की, जो 2010/11 के बाद से एशेज में सलामी बल्लेबाजों की ओर से इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी है।

लेकिन 7 ओवर में 34 रन पर तीन विकेट (डकेट, ओली पोप और जो रूट) लेकर ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की।

लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (नाबाद 17) और हैरी ब्रूक (नाबाद 45) ने पांचवें विकेट के लिए 94 गेंदों पर 56 रनों की अटूट साझेदारी कर सुनिश्चित किया कि इंग्लैंड स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के पहुंचे। तीसरे दिन स्टोक्स, ब्रूक और जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए मैच पर कब्ज़ा जमाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने दुसरे दिन 339/5 पर आगे खेलना शुरू किया, लेकिन शुरुआत में ही एलेक्स कैरी का विकेट गिर गया, वो 22 रन पर आउट हो गए।

स्मिथ ने नाबाद 85 रन से पारी की शुरुआत करते हुए अपना 32वां टेस्ट शतक पूरा कर इतिहास रच दिया और टेस्ट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी की तुलना में कम पारियों में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड बनाया।

जेम्स एंडरसन ने मिशेल स्टार्क (6) को बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। स्मिथ की पारी समाप्त होने और ऑस्ट्रेलिया के 400 रन पार करने के बाद, रॉबिन्सन ने ल्योन (7) और जोश हेज़लवुड (4) दोनों को आउट कर अंतिम खिलाडियों को पवेलियन भेज दिया।

क्रॉली और डकेट ने इंग्लैंड के लिए ठोस शुरुआत की और मेजबान टीम को बिना किसी नुकसान के लंच तक पहुंचाया। दोपहर के भोजन के बाद, दोनों ने अपनी स्तिथि मजबूत की। ल्योन ने क्रॉली को 48 रन पर स्टंप कराया, जिससे उन्हें अपना 10 वां टेस्ट अर्धशतक बनाने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद डकेट ने पोप के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। कंधे की समस्या के बावजूद पोप बल्लेबाजी करने आये और 42 रनों की अच्छी पारी खेलकर इंग्लैंड को 188/1 पर टीम में शानदार स्थिति में पहुंचा दिया।

लेकिन डकेट शतक से केवल दो रन पीछे रह गए। निराश सलामी बल्लेबाज शतक से चूकने के कारण खुद से नाराज थे।

रूट शुरुआत में ग्रीन के नो-बॉल पर आउट हो गए, लेकिन वो ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

फिर स्टोक्स ने पारी को संभाला और ब्रूक के साथ नाबाद रहते हुए दिन का समापन किया, जिससे शानदार ढंग से तीसरे दिन के खेल के लिए मंच तैयार हुआ।

–आईएएनए

एसकेपी


Related Articles

Latest News