Tuesday, February 10, 2026

एक महीने तक बंद रहेगी गुरुग्राम की यह सड़क, वाहनों की आवाजाही पर होगी रोक।

गुरुग्राम द्वारा सेक्टर पांच गोल चक्कर से कृष्णा चौक तक की सड़क दोनों तरफ 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस सड़क पर गहरे सीवर का कार्य किया जाना है। एक महीने तक सेक्टर पांच गोल चक्कर से कृष्णा चौक तक सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वैकल्पिक रूट निर्धारित किया जाएगा।

Related Articles

Latest News