उत्तराखंड में भीषण हादसे से मचा कोहराम, खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 26 घायल।

उत्तराखंड : यहां सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार लोग नैनीताल घूमने आए हुए थे, लेकिन 7 लोगों के लिए ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद पीड़ितों के परिवार में कोहराम मचा है। घटना रविवार की है। आपदा कंट्रोल रूम की ओर से एसडीआरएफ को कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस के खाई में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद रुद्रपुर, नैनीताल और खैरना से रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

Related Articles

Latest News