ईद-उल-फितर पर इन खूबसूरत मैसेज और फोटो के साथ अपने दोस्तों, प्रियजनों और परिवारवालों को कहें ईद


Happy Eid-ul-Fitr 2023 Wishes in Hindi: आज 21 अप्रैल को रमजान महीने का अलविदा जुम्मा है और रमजान का आखिरी रोजा भी है. आज इफ्तार के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग चांद का दीदार करेंगे और 22 अप्रैल 2023 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, नमाज अदा करत हैं और अल्लाह से चैन व अमन की दुआ मांगते हैं.

ईद के दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं. बड़े अपने से छोटे को तोहफे में ईदी भी देते हैं. ईद के इस खुशियों भरे त्योहार में आप भी अपने प्रियजनों, परिवारवालों और दोस्तों को इन खास बधाई संदेशों, शायरी व कोट्स के जरिए ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
ऐसी उम्मीद के साथ यार तुम्हें मुबारक हो ईद.
ईद मुबारक 2023


dfbb0adf7fbc89b6c055751f1c315c511682063640425466 original

समुद्र को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको और आपके परिवार
को ईद का त्योहार मुबारक


76bd222684f4ad2a4db5d186890e488a1682063654758466 original

आगाज ईद है, अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे उन सब के लिए,
अल्लाह की तरफ से ईनाम ईद है.

105b19a3b707d6062477002f0061a2471682063666211466 original

जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमे कोई दुःख और गम न हो
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक…

291bc57af29662ca5910dd5e54cd2e011682063678626466 original

ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना 
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना 
जब देखें वो तुझे तो, 
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना


5d588571ea1c1be885e8c785a202b0e31682063694219466 original

चलो कि रोते हुओं को हंसा के ईद मनाएं
किसी के दर्द को अपना बना के ईद मनाएं
ईद मुबारक 2023


ddfa4c8e4e51524b7c247aad63450d191682063704559466 original

हर ख्वाइश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही हैं दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद की मुबारकबाद  


832b3450103f1669c456d779b9eda7ef1682063714487466 original

लेकर आये हैं नया नजराना
कहने को दिल का नया फसाना
मुबारक हो तुमको ये ईद हमारी
सारी आरजू हो पूरी तुम्हारी


7494eb435597719c243f63edbd3c53fe1682063728057466 original

मुस्कुराते रहो जैसे खिला हुआ फूल
गमों की बेला जाए तुमको भूल
ऐसे ही प्रेम की चलती रहे रीत
इसी दुआ के साथ मुबारक हो ईद


a6a6069e0bb32b85ab6717cce4307e641682063744752466 original

अल्लाह की करते हैं तहे दिल इबादत
दुश्मन हो या दोस्त रखे सभी को सलामत
कुबूल फरमाय से शायरी का नजराना
ईदी चाहिये तो घर जरुर आना


09ead7f7bdf4f3d65db5e16b1269981d1682064001201466 original

ये भी पढ़ें: Alvida Jumma Mubarak Wishes: जमात-उल-विदा पर इन खूबसूरत बधाई संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Related Articles

Latest News