Thursday, February 19, 2026

इसलिए आम को कहते हैं फलों का राजा, जानिए इसके अनके फायदे


Image Source : FREEPIK
mango

:आम खाना किसे नहीं पसंद? इस फल को लोग बहुत पंसद करते हैं।आम का सेवन गार्मियों के लिए लोकप्रिय है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम के फल की कई किस्में होती हैं जैसे लंगड़ा, दशहरी और चौसा आदि। इतना ही नहीं इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और ए के साथ जिंक और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए इसे खाने के फायदे।

आम खाने के फायदे- benefits of eating mango in hindi

1. पाचन में मदद करता हैं

आम में कई गुण हैं जो पाचन क्रिया में मदद करते हैं। जैसे कि इसमें फाइबर और रफेज होता है जो कि पाचन तंत्र को तेज करता है। ये फल आपके मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे पेट के काम करने की स्पीड तेज हो जाती है। इससे खाना तेजी से पचता है और पेट ठीक रहता है।

योग से लगभग 5 इंच तक बढ़ सकती है लंबाई, स्वामी रामदेव ने खुद बताया रुकी हुई हाइट कैसे बढ़ाएं?

2.चेहरे के लिए फायदेमंद

आम का गूदा फेस पैक बनाने के काम आ सकता है। इसे लगाने से या इसे चेहरे पर मलने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और निखार आता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी होता है जो कि संक्रमण से बचाव करता है। तो, अगर आपके चेहरे पर एक्ने जैसी समस्याएं हैं तो आप चेहरे पर आम का फेस पैक लगा सकते हैं।

हड्डियों में जमा प्यूरिन की पथरियों को पिघला देगा ये देसी उपाय, यूरिक एसिड के मरीज आज ही अपनाएं 

3. मोटापा कम करता है

मोटापा कम करने के लिए आम एक अच्छा उपाय है।आम खाने के बाद भूख कम लगती है। आम की गुठली के रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं। इसे खाने के बाद आप लंबे समय के लिए भूख कंट्रोल कर सकते हैं और वेट मैनेज करने की कोशिश कर सकते हैं। 

mango

Image Source : FREEPIK

mango

4. गर्मी से बचाव

अगर गर्मी के दिनों में आप दोपहर में निकलते हैं तो एक गिलास आम पन्ना पी कर निकलें।  इससे न तो गर्मी लगेगी न तो लू। यह पेट तो ठंडा करेगा और पित्त से जुड़ी समस्याओं से बचाएगा।  तो, इन तमाम कारणों से आपको आम खाना चाहिए। तो, इस गर्मी आम खाएं और ये तमाम फायदे पाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News





Source link

Related Articles

Latest News