पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले को लेकर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों के मारे जाने की दुखद घटना से गहरा सदमा लगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है, हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।
