Aligarh Muslim University अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में रविवार देर शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में फलस्तीन के समर्थन में मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। इजरायल के विरोध में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। एएमयू छात्र देर शाम पहले मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन पर एकत्रित हुए।
