अलीगढ़ के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 80/80 सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में प्रत्येक घर से एक व्यक्ति होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहायक होगा।
