Tuesday, February 10, 2026

अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में है। प्रथम तल में पिलर का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। नवंबर तक भूतल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। भूतल में संगमरमर का फर्श भी बनकर तैयार है। दिसंबर तक प्रथम तल भी पूरा करने की तैयारी है। जनवरी में रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे।

Related Articles

Latest News