Sunday, February 15, 2026

अफगानिस्तानः नहीं खेल सकेंगे वीडियो गेम, नहीं देख सकेंगे विदेशी फिल्म, तालिबान ने लगाया बैन


Image Source : FILE
अफगानिस्तानः नहीं खेल सकेंगे वीडियो गेम, नहीं देख सकेंगे विदेशी फिल्म, तालिबान ने लगाया बैन

अफगानिस्तान में जब से तालिबानियों का राज है, तब से वह नए नए प्रतिबंध लगा रहा है। ताजा मामले में अफगानिस्तान में तालिबान ने वीडियो गेम खेलने, विदेशी फिल्मे देखने, विदेशी म्यूजिक सुनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में तालिबान ने वीडियो गेम खेलने से लेकर संगीत सुनने तक पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सदाचार को बढ़ावा देने और बुराई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है। जो बिना किसी चेतावनी के लगाया गया है। बिना चेतावनी के तालिबानियों ने हेरात में लोगों को 400 से अधिक व्यवसायों को बंद करने के लिए मजबूर किया है। इसने अवकाश और मनोरंजन के अन्य रूपों पर कार्रवाई की, जो इस्लामी शरीयत कानून की तालिबान की चरमपंथी व्याख्या के साथ टकराते हैं।

इससे पहले तालिबानियों ने अफगानिस्तान के ऐसे रेडियो स्टेशन का प्रसारण रोक दिया था, जिसे पूरी तरह से महिलाएं संचालित कर रही थीं। आवश्यक नियम और शर्तों के बाद रेडियो प्रसारण फिर बहाल हो सका। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी हेरात में तालिबान ने महिलाओं और परिवारों के लिए रोस्टॉरेंट और बगीचों को बंद कर दिया था। 

रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले पिछले साल मई में तालिबान ने हेरात के रेस्तरां में पुरुषों और महिलाओं के एक साथ खाने पर प्रतिबंध लगा दिया था और शहर में महिलाओं के स्वामित्व वाले और महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे रेस्तरां को बंद कर दिया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News