Saturday, February 22, 2025

अंटार्कटिक में चीन के छांगछंग स्टेशन की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ


बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के पहले अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन की स्थापना 40 साल पहले हुई, जिसका नाम छांगछंग स्टेशन है। आजकल चीन 41वां अंटार्कटिक अभियान चला रहा है। छांगछंग स्टेशन में पारिस्थितिकी, वायुमंडल, अधिक-ऊंचाई भौतिकी, सर्वेक्षण व मानचित्रण और भूविज्ञान आदि में वैज्ञानिक अनुसंधान हो रहा है। इसके साथ छांगछंग स्टेशन पहली बार चीन के चोंगशान स्टेशन और छिनलिंग स्टेशन के साथ शीतकालीन मिशन चलाएगा।

बताया जाता है कि छांगछंग स्टेशन का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी 1985 में हुआ था। स्टेशन की स्थापना चीन के ध्रुवीय अभियान की शुरुआत का द्योतक है। उसके बाद चीन औपचारिक रूप से अंटार्कटिक संधि का सलाहकार देश बना और उसे अंटार्कटिक शासन के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलने का अधिकार हासिल हुआ।

पिछले 40 साल में छांगछंग स्टेशन में वैज्ञानिक अनुसंधान कभी नहीं रुका। हाल के वर्षों में जैविक संसाधन और जैविक पर्यावरण में व्यापक उपलब्धियां मिलीं। इसके साथ स्थलाकृति और भू-आकृतियों से संबंधित बुनियादी सूचना पैरामीटर प्राप्त करने के लिए व्यापक तौर पर मानवरहित जहाज और ड्रोन भेजे गए।

अब तक चीन ने अंटार्कटिक में पांच अनुसंधान स्टेशनों की स्थापना की है। पांच स्टेशन एक साथ अंटार्कटिका को समझने, अंटार्कटिका की सुरक्षा करने और अंटार्कटिका का उपयोग करने का महत्वपूर्ण मिशन निभाते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News